फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bahraich's history-sheeter caught in encounter, shot in leg

Basti News: मुठभेड़ में बहराइच का हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया, पैर में लगी गोली

Wed, 01 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 01 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bahraich's history-sheeter caught in encounter, shot in leg
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर/बस्ती। चोरी-गैंगस्टर सहित कई मामलों में वांछित बहराइच जिले के हिस्ट्रीशीटर से मंगलवार की रात गौर थाना क्षेत्र के तरैना जंगल के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
गोली पैर में लगी है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि बहराइच जिले का हिस्ट्रीशीटर तरैना जंगल के पास मौजूद रहकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के टिकुरी निवासी कुंवारे चौहान पर चोरी, गैंगस्टर सहित करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संजय सिंह के मुताबिक मंगलवार को एसओ गौर गजेंद्र प्रताप सिंह, स्वाॅट प्रभारी टीम के साथ वांछितों की तलाश में निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुंवारे थाना क्षेत्र में मौजूद है। टीम ने कुआनो नदी के किनारे तरैनी जंगल से होकर गोनहा चौराहे जाने वाले मार्ग के पास बाइक से जा रहे संदिग्ध को रोकने का कोशिश की तो आरोपी पुलिस पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे पहले इलाज के लिए गौर सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed