{"_id":"6452ba152a248e4b6a0f3fe7","slug":"badminton-player-tanisha-busy-preparing-for-high-flight-basti-news-c-7-1-150948-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ऊंची उड़ान की तैयारी में जुटी बैडमिंटन खिलाड़ी तनीषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ऊंची उड़ान की तैयारी में जुटी बैडमिंटन खिलाड़ी तनीषा
Thu, 04 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 04 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन कोर्ट पर अभ्यास करती खिलाड़ी तनीषा।
हर्रैया। कप्तानगंज ब्लॉक के खोभा गांव की अंतरराष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी तनीषा सिंह ऊंची उड़ान की तैयारी में जुटी हैं। खुद को बड़ी प्रतियोगिताओं में सफल होने के लिए मांजने में लगी हैं। खेल को निखारने के लिए बंगलौर के प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन एकेडमी में देश के जाने माने कोच व एशियन गेम्स खिलाड़ी रहे विमल कुमार की निगरानी में वह खेल की बारीकियों को सीख रही हैं।
बैडमिंटन खिलाड़ी तनीषा सामान्य परिवार से हैं। उनके दादा बैंक कर्मी व दादी शिक्षिका थीं। घर में चाचा अमितेश बैडमिंटन खिलाड़ी थे तो उसका असर तनीषा पर पड़ा। चाचा से खेल का ककहरा सीखने वाली बिटिया की लगन व प्रतिभा देख परिवार के सभी सदस्य उसका हौसला बढ़ाने में जुट गए। शुरू में अभ्यास के लिए उसे प्रतिदिन 30 किमी दूर जिला स्टेडियम जाना पड़ता था। बाद में मां के साथ वहीं किराए पर कमरा ले लिया।
क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता मिलनी शुरू हुई तो वह अपना खेल सुधारने के लिए लखनऊ चली गई।मां पूनम व पिता योगेश ने भी बिटिया के हौसलों का साथ दिया और उसका दाखिला पहले केडी सिंह बाबू स्टेडियम व बाद में बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी में करा दिया। यहीं से तनीषा ऊंची उड़ान के लिए तैयार हो गई। सब जूनियर व जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वह एकल व डबल्स में छह बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके कोच विमल कुमार, ओलंपियन लक्ष्य सेन के कोच पिता डीके सेन व उमेंद्र राणा की निगरानी में वह अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
18 वर्षीय तनीषा ने बताया कि चीनी ताइपे की ताई जु इंग के खेल से वह बहुत प्रभावित है भारतीय महिला खिलाड़ियों में पीबी सिंधु व पुरुष वर्ग में लक्ष्य सेन के खेल देख सीखने में लगी रहती हैं। कहा कि मेरा लक्ष्य विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में देश को सिरमौर बनाना है।
-- -- -- -
तनीषा की उपलब्धियां
- सीनियर महिला वर्ग में ऑल इंडिया रैंकिंग- 27वीं
- जूनियर रैंकिंग सिंगल्स व डबल्स 11वीं
-- -- -- -- -- -
अबतक के प्रदर्शन
1-2018 बंगलौर सब जूनियर कांस्य
2-2019 अंडर 17 में भुवनेश्वर में कांस्य
3-2022-आल इंडिया जूनियर चैंपियनशिप में डबल्स में कांस्य
4-2022बंगलौर आल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट अंडर 19 कांस्य
5-पंचकुला में 2022 में कांस्य
6-2023 में सीनियर महिला वर्ग में प्रतिभाग
-- --
अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन
1- हैदराबाद इंटर नेशनल चैंपियनशिप में अंडर 19 के सिंगल व डबल्स में क्वार्टर फाइनल मुकाबले तक पहुंचीं।
2- पुणे इंटरनेशनल 2022 ग्राप्री प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के डबल में कांस्य पदक।
3- म्यंमार में अंडर 15 एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर तीसरे राउंड तक पहुंची।