फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bade Babu doing duty in Basti, will collect salary from Gonda

Basti News: बस्ती में कर रहे ड्यूटी, गोंडा से तनख्वाह उठाएंगे बड़े बाबू

Mon, 19 Aug 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Bade Babu doing duty in Basti, will collect salary from Gonda
एक महीने बाद एक प्रधान सहायक को किया गया रिलीव, दूसरे को रिलीव करने के तुरंत बाद कर लिया संबद्ध
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 30 जून को आरटीओ कार्यालय के दो प्रधान सहायकों का गोंडा जिले के लिए हुआ था स्थानांतरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती में ड्यूटी और गोंडा से मिलेगी तनख्वाह। .. है न अजीब बात। मगर, यह सब संभव बस्ती आरटीओ कार्यालय में है। यहां के एक प्रधान सहायक की हाल के दिनों में गोंडा आरटीओ कार्यालय में तैनाती हुई है। लेकिन, उनसे ड्यूटी यहीं पर ली जा रही है। यानी ड्यूटी यहां होगी और वेतन गोंडा आरटीओ कार्यालय से उठाएंगे।
शासन के निर्देश पर लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत आरटीओ कार्यालय के बाबुओ को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया। इसके तहत बस्ती आरटीओ कार्यालय में छह वर्ष से अधिक समय से कार्यरत प्रधान सहायक सभाजीत पाल और एवं रामानुज का स्थानांतरण आरटीओ कार्यालय गोंडा जनपद के लिए हुआ। 30 जून को जारी इस आदेश का अनुपालन एक महीने तक नहीं किया गया। अमर उजाला में इस आशय की खबर छपी तो एक महीने बाद 3 अगस्त को प्रधान सहायक रामानुज को रिलीव कर दिया। लेकिन, दूसरे प्रधान सहायक सभाजीत पाल अपने पद पर बने रहे।
विज्ञापन

इसी बीच 5 अगस्त को परिवहन आयुक्त का नवीन आदेश आ गया। इसमें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि स्थानांतरित सभी बाबुओ को नवीन तैनाती स्थल पर अनिवार्य रूप से भेजा जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे। इस आदेश से बचने के लिए संबंधित प्रधान सहायक को अगले दिन 6 अगस्त को रिलीव कर दिया गया। लेकिन गोंडा में ज्वाइनिंग के ठीक बाद उन्हें यहां फिर से संबद्ध कर लिया गया। अब पूर्ववत अपने पटल को संभाल रहे हैं। अधिकारियों का तर्क है कि संबंधित प्रधान सहायक से ड्यूटी से भले ही यहां ली जा रही है लेकिन, उन्हें तनख्वाह गोंडा आरटीओ कार्यालय से ही निर्गत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
परमिट बनाने का कार्य देखते हैं प्रधान सहायक
स्थानांतरण के बाद यहां से संबद्ध प्रधान सहायक सभाजीत पाल परमिट संबंधी कार्यों का संचालन करते हैं। वह तैनाती के कुछ दिनों के बाद से ही यह कार्य संभालते चले आ रहे हैं। स्थानांतरण के महीने भर बाद उनके रिलीव होने से पुन: संबद्ध होने में भी समय नहीं लगा। इस वजह से पटल भी नहीं बदला जा सका। आरटीओ फदीदुद्दीन ने बताया कि परमिट का कार्य संभालने वाले प्रधान सहायक सभाजीत पाल अपने विधा के माहिर लिपिक हैं। इसलिए उन्हें रोका गया है। उनके न रहने से कार्य प्रभावित होगा। इसके लिए उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र लखनऊ से लिखित रूप से अनुमति मांगी गई थी। इस पर उन्होंने संबद्ध होने का आदेश निर्गत किया है।

...
कोट
आरटीओ बस्ती ने संबंधित प्रधान सहायक से कार्य लिए जाने की अनुमति मांगी थी। हमने गोंडा आरटीओ से संवाद कर उनसे सहमति ली है। इसके बाद पूरा प्रकरण आयुक्त के संज्ञान में रखकर संबंधित प्रधान सहायक को संबद्ध करने का आदेश दिया है।
-सुरेंद्र कुमार, उप परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed