{"_id":"61df1ad496789223524b402c","slug":"badamaashon-ne-tamancha-sataakar-1-65-laakh-loote-basti-news-gkp423454393","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचा सटाकर 1.65 लाख लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने तमंचा सटाकर 1.65 लाख लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने तमंचा सटाकर 1.65 लाख लूटे
शहर के कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़िया रोड पर हुई घटना
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई घटना
बस्ती। शहर के कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़िया रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर एक लाख 64 हजार रुपये लूटकर सनसनी फैला दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हाईवे की तरफ भाग गए। बुधवार शाम हुई घटना के बाद मौके पर आईजी राजेश मोडक समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आसपास पूछताछ की। कंपनी के स्टोर में जाकर आईजी ने कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खजौला निवासी राहुल सिंह अमेजान कंपनी के स्टोर का काम संभालने वाली आरसरएमएस कंपनी में कर्मचारी हैं। बुधवार को वह कंपनी का एक लाख 64 हजार 555 रुपये बैग में रखकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। हाईवे के पटेल चौक से मुड़कर शहर की तरफ आने वाले पचपेड़िया रोड पर सेंट जेवियर्स स्कूल के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे ओर तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। कर्मचारी राहुल सिंह की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बदमाशों की धर-पकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।