फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bablu Singh was facing allegations of firing on his son

Basti News: बेटे पर फायर करने का आरोप झेल रहे थे बबलू सिंह

Fri, 12 Jul 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Bablu Singh was facing allegations of firing on his son
बेटे पर फायर करने का आरोप झेल रहे थे बबलू सिंह
विज्ञापन

- परिवार में लंबे समय से चल रहे कलह को लोग मान रहे वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। कड़सरा निवासी पूर्व प्रधान बबलू सिंह के परिवार में लंबे समय से कलह चल रहा था। पत्नी और बेटे से उनके संबंध इतने खराब थे कि 28 सितंबर 2023 को इकलौता पुत्र अक्षित प्रताप सिंह पर गोली चलाने जैसी घटना सामने आ चुकी है। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि घटना के पीछे हकीकत क्या थी। मगर उस केस में वह हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे पर थे। माना जा रहा है कि कलह की वजह से यह घटना सामने आई।

अक्षित की मां साधना सिंह और उसकी पत्नी प्रतिभा सिंह 28 सितंबर 2023 को अक्षित को घायल अवस्था में थाने लेकर पहुंची। इसके बाद इलाज के लिए भेजा गया। अक्षित ने पुलिस को बताया कि पिता से संपत्ति को लेकर विवाद है। आरोप लगाया कि शाम को करीब चार बजे वह घर की छत पर बैठा था। पिता कृष्ण कुमार सिंह लाइसेंसी राइफल और एक देसी तमंचा लेकर आए। अपशब्द कहते हुए पहले राइफल की बट से पिटाई की। उसके बाद तमंचे से फायर कर दिया। तहरीर के मुताबिक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह पर हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उस समय अक्षित ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता पिछले 26 वर्ष से मां और परिवार के लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed