फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Babhnan's junior engineer suspended on charges of negligence

Basti News: लापरवाही के आरोप में बभनान के अवर अभियंता निलंबित

Thu, 22 Aug 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Babhnan's junior engineer suspended on charges of negligence
अधिक्षण अभियंता बस्ती के कार्यालय से संबद्ध किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत उपकेंद्र बभनान में तैनात अवर अभियंता रामायन प्रसाद को विभागीय कार्यों में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उन्हें अधिक्षण अभियंता बस्ती के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विद्युत वितरण मंडल बस्ती के सभी खंड, उपखंड व उपकेंद्र स्तर की राजस्व वसूली, नेवर पेड उपभोक्ता, मासिक टर्नअप, झटपट पोर्टल की प्रगति, मीटर आदि कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में विद्युत वितरण खंड हर्रैया के तहत आने वाले अवर अभियंता बभनान की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। एमडी ने उन्हें तत्काल निलंबित करने का आदेश अधीक्षण अभियंता को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed