फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ayush doctors and pharmacists conducted health check-ups at the health fair.

Basti News: आरोग्य मेले में आयुष डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने जांची सेहत

Mon, 22 Sep 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ayush doctors and pharmacists conducted health check-ups at the health fair.
पीएचसी परसाकुतुब में बच्चे को दिखाने आयी महिला को परामर्श देते डॉ. अजय कुमार सिंह
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। अधिकतर पीएचसी में आयुष डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। एलोपैथ डॉक्टर से जांच कराने आए मरीज लौट गए। कहीं फार्मासिस्ट ने ही दवा देकर मरीजों को लौटा दिया।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 91 मरीजों की जांच की। ज्यादातर गर्भवतियों की जांच हुई। बताया कि सर्दी-जुकाम और बीपी, मधुमेह में मरीज अधिक आए। पीएचसी नरहरिया में 82 मरीज आए। डॉ. आरपी सिंह ने जांच कर दवाएं दीं। भानपुर संवाद के अनुसार, तीन पीएचसी व सीएचसी में 212 मरीजों की जांच हुई। पीएचसी परसाकुतुब में डॉ. अजय कुमार सिंह ने जांच की। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं बांटी। 56 मरीज आए।
विज्ञापन

पीएचसी सगरा में डॉ. बृजनंदन मोदनवाल ने जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed