फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auto driver dies in accident on Ayodhya bridge

अयोध्या पुल पर हादसे में ऑटो चालक की मौत

Wed, 27 Apr 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Auto driver dies in accident on Ayodhya bridge
अयोध्या पुल पर हादसे में ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत। अयोध्या सरयू नदी के पुल पर बुधवार सुबह ट्रक की चपेट में ऑटो के आने से परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद निवासी सद्दाम (22) की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के हैदराबाद निवासी सद्दाम ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे।
सद्दाम बुधवार को सुबह ऑटो में अयोध्या से तीन सवारियों को लेकर कटरा की ओर निकले थे। अभी वह अयोध्या पुल पर चढ़े ही थे कि विपरीत दिशा में आ रहे मोरंग लदे ट्रक ने किनारे से ऑटो को चपेट में ले लिया। हादसे में चालक सद्दाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल अयोध्या पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल तीनों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सद्दाम की शादी की दो साल पहले हुई थी। उनकी आठ महीने की बेटी है। हादसे के बाद से उनके परिवार के सदस्य सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed