{"_id":"65ff344ef98f7de1c20e7c79","slug":"authorities-tightened-their-grip-on-election-management-basti-news-c-207-1-bst1001-113630-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चुनाव प्रबंधन के लिए अधिकारियों के कसे गए पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चुनाव प्रबंधन के लिए अधिकारियों के कसे गए पेच
Sun, 24 Mar 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
चुनाव संबंधी दायित्वों का निर्वहन करें सभी अधिकारी : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चुनाव संबंधी तैयारियों में प्रशासन शिद्दत से जुट गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बिंदुवार सभी तरह की तैयारियों पर समीक्षा हुई। डीएम ने चुनाव प्रबंधन में लगाए गए अधिकारियों के पेंच कसे।
डीएम अंद्रा वामसी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में पोस्टल बैलेट, स्टेशनरी, बैरिकेडिंग, टेंट, डाक मतपत्र आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी तत्पर हो जाए। उन्होंने निर्देश दिए निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी दायित्वों का अधिकारी ईमानदारी से निर्वहन करें। इसमें समयावधि का पूरा ख्याल रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
...
5 अप्रैल तक शस्त्र जमा करना अनिवार्य
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जिले के समस्त लाइसेंसी शस्त्र धारक 5 अप्रैल तक अपना शस्त्र जमा कराए। इस अवधि में शस्त्र न जमा करने वालों के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल के बाद शस्त्र न जमा करने वाले लाइसेंसियों को सूचीबद्ध कराया जाएगा। सभी थानों से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। इसके आधार पर निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इस मौके सीडीओ/ प्रभारी कार्मिक जयदेव सीएस, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र, सीआरओ संजीव ओझा, पीडी राजेश झा, एसडीएम राम कृष्ण आदि मौजूद रहे।