{"_id":"669975f524d69f537d08bcb6","slug":"attack-with-ax-due-to-old-rivalry-eight-named-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120678-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरानी रंजिश में फरसा से हमला, आठ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरानी रंजिश में फरसा से हमला, आठ नामजद
Fri, 19 Jul 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के फैलवा में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। वहां के वीरेंद्र कुमार ने तहरीर दी है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी 16 जुलाई की रात आठ बजे लाठी-डंडा, फरसा, टांगी, चाकू लेकर घर पर चढ़ आए। उसे मारने के लिए दौड़ा लिया।
वह भागकर घर में घुस गया तो बाहर खींचकर मारापीटा। गुहार लगाने पर बचाने के लिए आए भाई पंकज, अंगद पर फरसा से जान से मारने की नियत से सिर पर वार कर दिया। इससे पंकज का सिर फट गया। पुलिस ने राजकुमारी पत्नी घनश्याम, विनीत निवासी सुरैना थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर, पुष्पा, भीमसेन, विजय, विनीता, सीमा व राजन निवासी फैलवा पर केस दर्ज किया है। संवाद