{"_id":"6477a2b3a24c65b82f0c4037","slug":"atewa-state-president-was-welcomed-at-patel-chowk-basti-news-c-7-1-188948-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अटेवा प्रदेश अध्यक्ष का पटेल चौक पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अटेवा प्रदेश अध्यक्ष का पटेल चौक पर हुआ स्वागत
Thu, 01 Jun 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का शिक्षको ने किया हाईवे पर स्वागत।
बस्ती। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु का बुधवार को हाईवे स्थित पटेल चौक पर स्वागत किया गया। वह सड़क मार्ग से बिहार जा रहे थे। इसकी सूचना पर जिला संयोजक तौआब अली कार्यकर्ताओं के साथ पहले से मुस्तैद हो गए। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष पटेल चौक पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 1 जून को चंपारण बिहार से शुरू होने वाले एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पैशन यात्रा में सैकड़ों पेंशन विहीन कर्मचारी शामिल होंगे। इस यात्रा का सीधा मतलब देश भर के कर्मचारियों को पेंशन बहाली संघर्ष के लिए जागरूक करना है। 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाली हेतु सरकार पर दबाव बनाना है। यदि सरकार इस पर जल्द निर्णय नही लेती है तो देशभर के कर्मचारी 1 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेंगे। जिला संयोजक तौआब ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, जनपद के पेंशन विहीन साथी हर संघर्ष में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश कोषाध्यक्ष विजेंद्र वर्मा, प्रदेशीय मंत्री ध्रुव नरायन, जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि पेंशन बहाली की हर लड़ाई में उनका संगठन अटेवा के साथ है। इस मौके पर दीपक सिंह, विजय नाथ तिवारी, कैलाश नाथ, अमर चंद, जितेंद्र वरुण, राकेश सिंह, सुरेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।