फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ase registerd against 2 Gropes

विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर घमासान, 20 नामजद

Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
ase registerd against 2 Gropes
विवादित जमीन पर निर्माण करने पर घमासान, 20 नामजद
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती )। लालगंज थाना क्षेत्र बिरतिया में विवादित जमीन पर निर्माण कार्य के मद्देनजर दो पक्षों में शनिवार को जमकर मारपीट हुई। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया। बिरतिया के कृपाशंकर का आरोप है कि उनकी जमीन पर विपक्षी जबरदस्ती निर्माण करा रहे थे।

यह देख रोका तो एक राय होकर अपशब्द कहते हुए परिवार के सदस्यों को मारापीटा जिससे सूर्यमती व संगीता के हाथ की हड्डी टूट गई। साधना के गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। पुलिस ने बलवा, मारपीट, लूट व अन्य धाराओं में गांव के रामगोपाल, संदीप, दिलीप, राहुल, राजकपूर, ज्ञानमती, पूनम, मोहन, मोहन की औरत, डिग्री, रम्मू के अलावा बानपुर निवासी भीमू, कलवारी थाने के बेईली निवासी रामचरित्र व 50 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। वहीं दूसरे पक्ष के राम गोपाल चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कराते समय विपक्षी एक राय होकर अपशब्द कहते हुए दौड़ा लिया और ईंट चलाया। उन्हें व उनके बेटे राहुल को मारापीटा। संदीप को गंभीर चोट आने से वह मौके पर बेहोश हो गया। जानमाल की धमकी देते हुए सामान तोड़कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने गांव के महेन्द्र चौधरी, अर्जुन चौधरी, सूरजा देवी, इन्द्रदेव चौधरी, संगीता, साधना, रीमा व 4-5 अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट, सिर पर प्राणघातक हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed