फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   As the weather changed, patients suffering from neck and back pain increased.

Basti News: बदला मौसम तो बढ़ गए गर्दन व कमर दर्द के रोगी

Thu, 07 Dec 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
As the weather changed, patients suffering from neck and back pain increased.
सर्द मौसम में लोगों को गर्दन और कमर में दर्द की शिकायत ज्यादा रहती है। अक्सर लोगों को लगता है ये दर्द बढ़ती सर्दी की वजह से हो रहा है। मगर, कमर और गर्दन के दर्द की वजह सिर्फ सर्दी ही नहीं, बल्कि गलत बैठने व उठने से भी होता है। जिसे गर्दन या कमर का दर्द कहा जाता है वह सर्वाइकल पेन है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ द्विवेदी का कहना है कि इस समस्या के लिए बैठने और काम करने का तरीका जिम्मेदार होता है। सर्वाइकल स्पाइन यानी गर्दन के हिस्से वाली रीढ़ की हड्डी के जोड़ों और डिस्क में समस्या होने से सर्वाइकल पेन की स्थिति बनती है। अगर इस दर्द का सामना आप कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पूर्व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अरोरा ने बताया कि काम करने के लिए हमेशा टेबल और चेयर का इस्तेमाल करें। बेड पर बैठकर काम करने से बचें। लैपटॉप व आंखों का लेवल 90 डिग्री पर होना चाहिए। लंबे सयम तक काम करने के लिए लैपटॉप के बजाय डेशबोर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए।डेशबोर्ड का आंखों के साथ संपर्क बेहतर होता है। इसमें की-बोर्ड, माउस व मॉनिटर तीनों अलग-अलग रहते हैं। हर 40 मिनट के बाद वॉक करें। घंटों गोद में रखकर लैपटाप चलाने से गर्दन ज्यादा झुकती है और स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed