फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest theif in police

Basti News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह चार सदस्य गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2023 04:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
arrest theif in police
- कप्तानगंज पुलिस ने जसईपुर गांव के पास से काबू कर दो तमंचे, चाकू आदि किए बरामद
विज्ञापन

चोरी की तीन वारदातों का पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। थाना कप्तानगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। वह चोरी करने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो दिल्ली और एक अलीगढ़ का निवासी है। जो यहां के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अपने सहयोगी के साथ चोरी, नकबजनी करते थे। उनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस, चाकू व चोरी करने के औजार बरामद किए गए।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर के जरिये बृहस्पतिवार रात को सूचना मिली कि कस्बे के निकट स्थित जसईपुर प्राथमिक विद्यालय में कुछ संदिग्ध चोरी करने की साजिश रच रहे हैं। एसआई जावेद खान, जय शंकर पांडेय, हेड कांस्टेबल धर्मदेव, रणविजय सिंह, कांस्टेबल एसपी चौहान, व सतीश चंद के साथ दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके पास से चोरी के कुछ रुपये भी बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कप्तानगंज, थाना नगर क्षेत्र में की गई चोरी की तीन घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में महेश सिंह निवासी खलवा थाना दुबौलिया, जितेंद्र चौहान निवासी जखौता थाना घवाना जनपद अलीगढ़ के अलावा जीशान अल्वी व प्रदीप कुमार निवासीगण भलेश्वर डेयरी स्वामी श्रद्धानंद पार्क मंगल बाजार रोड थाना भलेश्वर डेयरी दिल्ली शामिल हैं। इनमें महेश सिंह पर थाना बवाना, अलीपुर, वजीराबाद दिल्ली के अलावा थाना नगर और कप्तानगंज में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट के सात मुकदमे दर्ज हैं। जितेंद्र चौहानपुर कप्तानगंज व नगर थाने में चोरी के चार, जीशान अल्वी और प्रदीप पर कप्तानगंज व नगर थाने में चोरी के तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed