फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arogya Saathi app

आरोग्य साथी एप बताएगा कहां मिलेगी जांच व इलाज की सुविधा

Mon, 08 Nov 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Arogya Saathi app
आरोग्य साथी एप बताएगा कहां मिलेगी जांच व इलाज की सुविधा
विज्ञापन

बस्ती। टीबी के मरीजों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने टीबी आरोग्य साथी एप लांच किया है। इस मोबाइल एप की सहायता से कोई भी नजदीकी जांच केंद्र व इलाज की सुविधा वाले अस्पताल या क्लीनिक के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। वर्ष 2025 तक देश से टीबी के खात्मे के लिए शुरू किए गए प्रयासों के क्रम में यह एप जारी किया गया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश से टीबी की समाप्ति के लिए जो समय सीमा निर्धारित किया है, उसे देखते हुए क्षय रोग विभाग की ओर से कई तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके तहत लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें बीमारी के लक्षण के बारे में बताया जा रहा है। अगर किसी में लक्षण है तो उसकी जांच कराई जाती है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर उसका पंजीकरण कर इलाज शुरू कराया जाता है। अब मोबाइल एप की सहायता से भी लोगों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोई भी अपने प्ले स्टोर की सहायता से टीबी आरोग्य साथी एप डाउनलोड कर सकता है। इस एप के जरिए टीबी से संबंधित कई तरह की आवश्यक सूचना हासिल की जा सकती है। इस एप के जरिए टीबी के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल की जा सकती है। कहा जांच व इलाज की सुविधा है तथा टीबी के मरीज के न्यूट्रीशन के लिए क्या आवश्यक है, सब जानकारी एप पर मौजूद है। टेलीकंसल्टेशन की भी सुविधा यहां पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद मिलती है इलाज की सुविधा
टीबी की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद विभाग द्वारा मरीज का पंजीकरण नि:क्षय पोर्टल पर किया जाता है। इस पोर्टल पर पंजीकरण होने के साथ ही मरीज का इलाज शुरू हो जाता है। समय-समय पर इलाज से संबंधित फीडबैक फील्ड स्टॉफ द्वारा लिया जाता है। इलाज के दौरान मरीज को पोषण भत्ता भी दिया जाता है। इलाज के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी फालोअप जारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed