फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   apana dal

शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में अपना दल

Sat, 03 Aug 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
apana dal
कप्तानगंज में सदस्यता अभियान की शुरुआत करनें पहुंची अनुप्रिया पटेल।- - फोटो : BASTI
शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में अपना दल
विज्ञापन

जनपदों में एक-एक हजार कार्यकर्ता बनाएंगे : अनुप्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विधान सभा चुनाव को लेकर अपना दल शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में एक एक हजार कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य जिलाध्यक्षों को दिया गया है।
शुक्रवार को अपना दल की मुखिया और सांसद अनुप्रिया सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर रही थीं। कहा कि हम मजबूत गठबंधन के रूप में उभरे हैं। उन्नाव की घटना को लेकर अनुप्रिया ने कहा कि वह पार्टीं की तरफ से इस घटना की घोर निंदा करती हैं। कहा कि इस मामले की निगरानी सर्वोच्च न्यायालय कर रहा है। सरकार की कोशिश है कि उस बेटी के साथ न्याय हो।
विज्ञापन

अपना दल ने के सदस्यता अभियान की शुरुआत
कप्तानगंज। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने क्षेत्र के एक मैरिज हाल में कार्यकर्ताओं की बैठक कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने की। मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि व्यक्ति नहीं, विचार बड़ा होता है। संगठन में असीम शक्ति होती है। इसके लिए हमें देश की संसद में दो की जगह 20 सांसद भेजने हैं। कहा कि देशभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है । इसके तहत कोई भी सदस्य 25 सदस्य बनाने पर पार्टी का सक्रिय सदस्य माना जाएगा। कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को भी हमने अनशन कर मंजूरी दिलाई। प्राइवेट सेक्टर में भी काम करने वाले व्यक्तियों को आरक्षण की सुविधा देने की भी आवाज बुलंद करने की बात बताई। उन्होंने स्वर्गीय डॉक्टर सोनेलाल पटेल की विचारधारा और समाज के पिछड़े तबके के लोगों को न्याय दिलाने के मुहिम में विश्वास रखते हुए आगे आकर प्रत्येक बूथ पर एक मजबूत और सक्रिय सदस्य खड़ा करने की आवश्यकता बताई। सुभाष चौधरी, अभिषेक व राज चौधरी को पार्टी का सदस्य बनाया गया। इस दौरान झिनकान चौधरी, रामनयन पटेल, सुखराम पटेल, हेमंत चौधरी, महेंद्र चौधरी, गुड्डू चौधरी, रामसुंदर, राम शंकर, सियाराम, हरिशंकर, वरुण शंकर पटेल, आत्माराम पटेल, सिद्धार्थ सिंह मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed