फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Another accused of murder of mother and daughter arrested from Ahmedabad

Basti News: मां-बेटी की हत्या का एक और आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Another accused of murder of mother and daughter arrested from Ahmedabad
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। मां और बहन की हत्या कर शव जलाने के आरोपी सेंठा निवासी राकेश उर्फ राजन उपाध्याय को गुजरात के अहमदाबाद पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत पटेल के हवाले से कप्तानगंज एसएचओ उपेंद्र मिश्र के बताया कि आरोपी को अहमदाबाद के पास के बरेज गांव से पकड़ा गया है। आरोपी पहले अहमदाबाद में काम कर चुका था और वहां के इलाकों से परिचित था। पुलिस की तरफ से उस पर 50 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था।
विज्ञापन

सौतेले बेटे करुणाकर उर्फ लल्लन से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाकी आरोपियों के लिए जाल बिछा रखा है। एक अन्य आरोपी करुणाकर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ उपेंद्र मिश्र ने बताया कि जल्द बाकी आरोपी गिरफ्त में होंगे। उधर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट गोदावरी की बेटी व केस की पैरवीकार सरिता सोमवार को डीआईजी से फिर मुलाकात कर सकती है। इस मामले में गोदावरी देवी की बड़ी बेटी सरिता ने सात नामजद और दो अन्य पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने करीब 20 दिन पहले मुख्य आरोपी बिलोदर की पत्नी और उसकी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
वारदात में शामिल रहे मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कप्तानगंज थाने से लेकर स्वाॅट, एसओजी, सर्विसलांस टीम सहित चार टीमें लगाई गई हैं।
मोबाइल सीडीआर के जरिये पता चला कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने नेपाल, प्रयागराज, हरिद्वार, मुंबई, गुजरात, सुल्तानपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, नेपाल, आंबेडकर नकर सहित कई जिलों में चक्कर लगाया।

बाद में आरोपियों को प्रश्रय देने के आरोप में मुंबई से पुलिस ने मो. आसिफ शेख निवासी आंबेडकर चौक अम्बुज वाड़ी आजाद नगर ,लक्ष्मी चाल कमरा नम्बर -बी17 थाना मालवानी मलाड़, बेस्ट जिला मुंबई, स्थायी पता ग्राम व थाना खखडेरु जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। सभी फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed