फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Animal census is going to be held every 10 years

Basti News: 10 साल होने जा रही पशु गणना

Wed, 28 Aug 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Animal census is going to be held every 10 years
- पशु पालन विभाग ने पूरी की तैयारी, एक सितंबर से क्षेत्र में उतरेगी टीम
विज्ञापन

- 32 सुपरवाइजर के नेतृत्व में 160 गणनाकर्ता गिनेंगे पशु
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में एक सितंबर से पशु गणना का कार्य किया जाएगा। 10 साल बाद शुरू हो रही यह गणना 31 दिसंबर तक चलेगी। पशुओं की गणना के लिए 160 गणनाकर्ता लगाए गए हैं। गणना के दौरान ही बिना टेगिंग वाले पशुओं की टेगिंग भी की जाएगी।
पशुओं की गणना के लिए पशुपालन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक सितंबर से पशुओं की गणना चार माह तक चलेगी। 32 सुपरवाइजरों के निर्देशन में 160 गणनाकर्ता पशुओं की गणना का काम पूरा करेंगे। सीडीओ डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी को जरुरी निर्देश दिए जा चुके हैं। गणना निर्धारित समय में ही पूरी होनी है। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

...
लखनऊ में सुपरवाइजर को दिया जा रहा प्रशिक्षण
सीवीओ डॉ. राजेश ने बताया कि पशुओं की गणना से संबंधित सभी 32 सुपरवाइजर्स को 29 अगस्त तक लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहां से प्रशिक्षण लेने के बाद सुपरवाइजर गणना कर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। जिसके बाद गणना का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

अलग-अलग दिन होगी पशुओं की गिनती
सीवीओ ने बताया कि सभी पशुओं की गणना अलग- अलग होगी। यानी की गोवंश महिषवंश, भेड़, बकरी, सुअर व अन्य आदि की गणना अलग-अलग वर्गीकृत होगी। इसके लिए जरुरी दिशा निर्देश सभी को बताया दिए गए हैं।

...
प्रधान व सचिव भी करेंगे मदद

पशु गणना के साथ ही जिन पशुओं की इयर टेगिंग नहीं हुई है, उनकी इयर टेगिंग भी की जाएगी। सीवीओ ने बताया कि गणना में पशु पालन टीम के साथ प्रधान व पंचायत सचिव अथवा ग्राम विकास अधिकारी की ड्यूटी भी लगेगी। जो अपनी- अपनी ग्राम पंचायत के पशुओं की टेगिंग करना सुनिश्चित कराएंगे। वहीं, जो पशुपालक टेगिंग काटकर फेंक देते हैं, उनका भी विवरण रजिस्टर में दर्ज होगा। पशुओं की शत् प्रतिशत टेगिंग होने से पशुपालकों को योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed