फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Molested by sedating a woman waiting for a ride in basti

Basti Crime: सवारी का इंतजार कर रही महिला को बेहोश कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Sep 2022 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 11:09 AM IST
सार

बस्ती शहर के कटरा पानी टंकी के पास सवारी का इंतजार कर रही महिला को बेहोश करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 10 सितंबर की घटना में बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Molested by sedating a woman waiting for a ride in basti
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती शहर के कटरा पानी टंकी के पास सवारी का इंतजार कर रही महिला को बेहोश करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 10 सितंबर की घटना में बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना है कि वह 10 सितंबर को शहर में कुछ खरीदारी करने आई थी। दोपहर करीब दो बजे वह कोतवाली क्षेत्र के कटरा पानी की टंकी के पास खड़ी होकर दुबौला चौराहे की तरफ जाने वाले ऑटो आने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उसने खुद को एक गांव का सेक्रेट्री बताते हुए बातचीत शुरू की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस को चकमा देकर थाने से भागी चोरी की आरोपी किशोरी, तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उस व्यक्ति ने अपने पास रखी बोतल निकालकर उसे पानी पीने के लिए दिया। महिला का कहना है कि पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि उसके विरोध करने पर मारापीटा और उसके सारे गहने, आठ हजार रुपये छीन लिया। अगले दिन 11 सितंबर को वह महिला को कप्तानगंज मंदिर के पास ले जाकर छोड़ दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed