{"_id":"684f2607f468117ec10c0deb","slug":"an-innocent-child-playing-outside-the-house-died-after-being-hit-by-a-tractor-basti-news-c-207-1-bst1004-138366-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर के बाहर खेल रहे मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर के बाहर खेल रहे मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
Mon, 16 Jun 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। नगर थाना के ग्राम देवाडीहा में रविवार सुबह आठ बजे घर के बाहर खेल रहा 11 माह का मासूम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अरविंद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवाडीहा निवासी राकेश निषाद का बेटा रिशु घर के अंदर खेल रहा था। परिजन अपने काम में व्यस्त थे। रिशु खेलते-खेलते घर के बाहर सड़क पर चला गया। गांव का ही अरविंद तेजी से ट्रैक्टर चलाता हुआ जा रहा था। ट्रैक्टर की चपेट में आने से रिशु की मौत हो गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राकेश निषाद की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक अरविंद यादव निवासी देवाडीहा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया गया है।