फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An FIR has been registered against the wife and her lover.

Basti News: पत्नी और उसके प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against the wife and her lover.
बस्ती। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवक की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने युवक ओंकार चौधरी के पिता सुभाष की तहरीर पर उसकी पत्नी और प्रेमी पर खुदकुशी के लिए के लिए उकसाने आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओंकार (37) की शादी 2014 में शर्मिला देवी के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि पिछले कुछ समय से बहू का प्रेम प्रसंग शेषराम निवासी पड़ियापार के साथ चल रहा था। बेटे को इसकी जानकारी हुई तो घर में आए दिन कलह होने लगा। पिता ने आरोप लगाया है कि बहू और उसका प्रेमी उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे। प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने नौ जनवरी को घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मंडेरवा के थानेदार प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महिला व प्रेमी का लोकेशन झारखंड में मिला है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed