फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amrit scheme will be arranged by the city'

‘अमृत योजना से संवारी जाएगी शहर की सूरत’

Thu, 22 Feb 2018 12:12 AM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा Updated Thu, 22 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Amrit scheme will be arranged by the city'
नगर पालिका अध्यक्ष्ा - फोटो : बस्ती
बस्ती। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रुपम मिश्रा ने कहा कि छोटे शहरों व कस्बों में मूलभूत आवश्यकताओं पर प्रधानमंत्री ने अमृत योजना की शुरूआत की है। इसी कड़ी में शहर में स्वच्छता मिशन के तहत 40 शौचालयों का निर्माण व रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू की गई है। अगली कड़ी में पानी निकास व कूड़ा प्रबंधन पर पालिका पूरा ध्यान केंद्रित करेगी।
विज्ञापन


नपाध्यक्ष बुधवार को जलकल परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। कहा कि पानी निकास प्रबंधन के लिए भगत सिंह तिराहा, दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन, शिव नगर तुरकहिया में कार्य प्रगति पर है। कहा कि शहर का काया कल्प करने के लिए अमृत परियोजना का हर क्षेत्र में नियमित आडिट किया जाएगा। एक सवाल के जबाव में नपाध्यक्ष ने कहा कि शहरी कूड़ा प्रबंधन के लिए तय कोइलपुरा को लेकर कार्यदायी एजेंसी से बातचीत की गई है। जमीन को लेकर जो भी मतभेद हैं उसे बैठ कर दूर कर लिया जाएगा। नपाध्यक्ष ने कहा कि मालवीय मार्ग पर सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। संबंधित ठेकेदार पर जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed