फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amitdas of Ayodhya defeated the wrestler of Madhya Pradesh

बस्ती: अयोध्या के अमितदास ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के पहलवान को किया चित

Sat, 18 Feb 2023 10:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Feb 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Amitdas of Ayodhya defeated the wrestler of Madhya Pradesh
बनकटी क्षेत्र में शिव मंदिर कोनी जोत पुरनपुर ब्यायाम शाला में आयोजित दंगल में जोर आजमाइस करते प
बनकटी। क्षेत्र के शिव मंदिर कोनी जोत पुरनपुर व्यायामशाला में महाशिवरात्रि पर विराट दंगल व मेले का आयोजन किया गया। दंगल में मध्यप्रदेश के काला चीता और राजस्थान के सुरेंद्र को अयोध्या के पहलवान अमित दास दे पटखनी दी। दंगल का शुभारंभ विधायक दूधराम व प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक दूधराम ने कहा कि दंगल देश का खेल है। एक मंच पर विभिन्न प्रांतों के पहलवानों का होना क्षेत्र के लिए सुखद है। विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि पहलवानी करना साहसिक कार्य है।
विज्ञापन

दंगल में बलिया के मोनू पहलवान ने बनारस के शैलेश, गाजीपुर के दिनेश ने कानपुर के वकील, अयोध्या के अमित दास ने राजस्थान केसुरेंद्र का पटखनी दी। नेपाल के हरिहर थापा ने मध्य प्रदेश सतना के बगड़ और राजस्थान के काला चीता को पटखनी दी। सतना के संतोष ने बलिया के मोनू को पटखनी दी। जबकि संतोष और प्रिंस के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। आयोजक श्याम नारायण चौधरी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। रेफरी की भूमिका में सूरज चौधरी व टाईगर रहे। मौके पर परशुराम यादव, धर्मेंद्र चौहान, पप्पू यादव, नागेंद्र चौधरी, सुशील पांडेय, प्रह्लाद दास, इंद्रजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed