फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   America murder case: America Verma died after being hit with a stick on his forehead.

अमेरिका हत्याकांड : ललाट पर लाठी लगने से हुई अमेरिका वर्मा की मौत

Sun, 24 Nov 2024 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
America murder case: America Verma died after being hit with a stick on his forehead.
पैकोलिया थानाक्षेत्र के जीतीपुर में अमेरिका वर्मा की हत्या के बाद घर पर पसरा सन्नाटा- संवाद
-आज प्रकाशित की पीडीएफ-फालोअप
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम में नहीं हुई आंख फोड़ने की पुष्टि, पाई गईं चार चोटें
- अयोध्या में देर रात किया गया शव का अंतिम संस्कार, आरोपी फरार
- पैकोलिया थाने के जीतीपुर गांव में शुक्रवार की रात हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया, बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के जीतीपुर गांव के अमेरिका वर्मा हत्याकांड के बाद गांव में लोग सहमे हुए हैं। उसके घर में दो महिलाओं और बच्चों के अलावा कोई नहीं है। रविवार को सुबह कोई रिश्तेदार भी घर पर नजर नहीं आया। शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद अयोध्या में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके पिता ने मुखग्नि दी।
इसके बाद से घर के बाकी पुरुष गिरफ्तारी के डर से कहीं छिप गए हैं। पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके सिर के सामने ललाट सहित चार जगह चोट का जिक्र है, जिसमें नाक, होंठ और कंधे पर चोट लगी है। उसकी आंख सुरक्षित थी, जबकि मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसके सामने ही आंख फोड़ दी गई।
विज्ञापन

इस हत्याकांड के पीछे कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। परिवार के लोगों की बात में ही कई तरह का विराेधाभाष है। अमेरिका वर्मा की पत्नी ने संपत्ति विवाद बताते हुए तहरीर दी है, जबकि मृतक की भाभियों का कहना है कि संपत्ति जैसी कोई बात नहीं थी। खुद अमेरिका का उग्र स्वभाव, शराब पीने की लत जैसी वजह रही, जिसके कारण मारपीट में घायल होने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
-------------
अमेरिका वर्मा के सिर पर खून सवार था
अमेरिका वर्मा के बड़े भाई राम गनेश की पत्नी सुनीता बताती हैं कि उसके सिर पर उस दिन जैसे खून सवार था। परिवार के लोगों ने दखल न दिया होता तो वह अपने भाई विनोद का फरसे से गला काट देता। कई दिनों से वह फरसा अपने कमरे में रखे हुए था। शनिवार को शृंगीनारी मंदिर पर उसकी भांजी की दिखाई थी। वहां अमेरिका वगैरह लोग गए थे। लौटकर अमेरिका शराब के नशे में धुत होकर मुर्गा लेकर आया। सुनीता के मुताबिक मुर्गा पकाते समय भी वह सबको गालियां देने लगा। उसके पिता कुछ बोले तो उनका गला दबाने के लिए दौड़ा। इसके बाद भाइयों ने अमेरिका को कमरे में बंद करके बाहर से कुंडी लगा दी। कमरे की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी है। सुनीता के मुताबिक खिड़की के रास्ते फरसा लेकर वह निकल पड़ा। उसका तेवर देख छोटा भाई विनोद छिप गया। उसे ढूंढते हुए पड़ोसी की छत से होते हुए गली में पहुंच गया। जहां विनोद और अमेरिका में मारपीट हुई। ललाट पर एक डंडा लगने की वजह से वह बेहोश हो गया।
------------
छोटी बहन से विनोद की शादी कराना चाहती थी निर्मला
घर पर मिली सुनीता और छोटे भाई राजेंद्र की पत्नी सीमा बताती हैं कि उसकी देवरानी (अमेरिका की पत्नी निर्मला) अपनी बहन की शादी देवर विनोद से करवाना चाहती थीं। मगर परिवार में इसको लेकर सहमति नहीं बनी। सुनीता और सीमा के मुताबिक इसी रंजिश में निर्मला ने अमेरिका की हत्या में सबको फंसा दिया।

------------
यह है मामला...
जीतीपुर गांव के राम लखन वर्मा के चार बेटों में सबसे छोटे 32 वर्षीय अमेरिका वर्मा की शरिवार को पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी निर्मला देवी ने थाने में तहरीर दी कि उसकी जायदाद हड़पने की नियत से रात करीब साढ़े दस बजे उसके पति को उसके ससुर राम-लखन वर्मा, सास मालती देवी, जेठ राम गनेश वर्मा, देवर राजेंद्र व विनोद अपशब्द कहते लाठी डंडे से मारने-पीटने लगे। वह चीखती चिल्लाती रही, लेकिन परिजनों ने एक नहीं सुनी। आरोप है कि वे लोग तब तक मारते रहे, जब तक उसका पति मर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed