फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amarnath 43 and Jansadharan Express were delayed by 19 hours.

Basti News: अमरनाथ 43 और जनसाधारण एक्सप्रेेस 19 घंटे रही विलंब

Tue, 14 May 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Amarnath 43 and Jansadharan Express were delayed by 19 hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती।एक्सप्रेस ट्रेनों के विलंब होने का खामियाजा यात्रियों को आए दिन भुगतना पड़ रहा है।सोमवार को स्टेशन पर सबसे ज्यादा दिक्कत जम्मू तवी से चलकर गोरखपुर को जाने वाली डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस के 43 घंटे विलंब से चलने के कारण यात्री काफी परेशान नजर आए। पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी को लेकर यात्रियों की दिनभर भीड़ लगी रही।


पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से ट्रेनें बेपटरी हैं और आए दिन एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है।जिससे सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।रेलवे बोर्ड के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही है।उनमें गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 4 घंटे,बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 3 घंटे,मुंबई-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस 5 घंटे,बरौनी से पुरानी नई दिल्ली एक्सप्रेस 8 घंटे,भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस 6:30 घंटे,गोरखपुर से अमृतसर को जाने वाली जनसाधारण अप एक्सप्रेस 14 घंटे,आनंद विहार मऊ एक्सप्रेस 6 घंटे,अमृतसर पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 7 घंटे व जम्मूतवी से चलकर गोरखपुर को जाने वाली डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस 43 घंटे की देरी से चल रही है।स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही महिला यात्री माधुरी सिंह ने बताया कि 8 घंटे से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही हूं।लेकिन ट्रेन कब आएगी और कब जाएगी।इसकी सही जानकारी देने वाला कोई नहीं है।यात्री शेषाराम वर्मा ने बताया कि बरेली जाने के लिए स्टेशन पर 6 घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन ट्रेन का कोई निर्धारित समय नहीं है।गर्मी के चलते स्टेशन पर बैठना मुश्किल हो गया है।घर पर बच्चे भी परेशान हो रहे हैं।बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि ट्रेनों के आने-जाने का समय रेलवे बोर्ड की ओर से निर्धारित होता है।कौन सी ट्रेन कब आएगी और कब जाएगी।उसकी जानकारी कंट्रोल रूम के जरिए यात्रियों को हमेशा बताया जाता रहता है।इसके अलावा पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी दी जा रही है।विलंब की वजह से स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed