{"_id":"68698a14b2e64279c60e0156","slug":"amarmani-case-witnesses-summonedinstructions-to-present-sp-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139592-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम आज: चार जोन,16 सेक्टर में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम आज: चार जोन,16 सेक्टर में बंटा जिला
Sun, 06 Jul 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुहर्रम पर रविवार को ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। शहर से लेकर गांव तक सजाए गए ताजिया को कर्बला में दफन किया जाएगा। शहर में इमामबाड़ों व चौक से ताजिये उठाए जाएंगे। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन स्तर से तैयारियां पूरी की गई हैं। कमिश्नर अखिलेश कुमार सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अभिनंदन सहित अन्य अधिकारियों ने आयोजन को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की है।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिले को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। चारों सर्किल के सीओ को जोन और सभी थानेदारों को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। शहर का जुलूस संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी लगाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से भीड़ की निगरानी की जाएगी। संवाद