फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amarmani case: Testimony stuck again, non-bailable warrant against witnesses

अमरमणि केस : फिर अटकी गवाही, गवाहों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Sun, 31 Aug 2025 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 31 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Amarmani case: Testimony stuck again, non-bailable warrant against witnesses
अमरम​णि त्रिपाठी - फोटो : संवाद
बस्ती। व्यापारी के बेटे के अपहरण और गैंगस्टर एक्ट में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी पर चल रहे केस में शनिवार को फिर गवाही अटक गई। कोई गवाह पेश नहीं हुआ। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि ने गवाहों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

साथ ही अगली सुनवाई की तिथि छह सितंबर को सभी गवाहों को पेश करने के लिए डीजीपी, डीआईजी और एसपी को पत्र जारी किया गया है। कुल 12 गवाहों में से दो की गवाही हो पाई है।
विज्ञापन

करीब 24 साल पुराने इस मामले में 23 फरवरी 2024 से कोर्ट में गवाही चल रही है। अपहृत राहुल मद्धेशिया सहित चार गवाहों का अब तक बयान दर्ज किया जा सका है। उसके बाद से न्यायालय में अन्य गवाह गवाही के लिए पेश नहीं हो रहे हैं। बता दें कि, छह दिसंबर 2001 को कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहा निवासी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल को स्कूल जाते समय अगवा कर लिया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी सहित नौ के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से राहुल मिला था, वह अमरमणि का ही था। बाद में अमरमणि सहित तीन की पत्रावली अलग कर दी गई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपित संदीप त्रिपाठी की मौत हो चुकी है। इस केस में मुख्य अभियुक्त अमरमणि की सभी चल-अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

सात नवंबर को न्यायालय ने आदेश दिया था कि अब आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना नहीं है, ऐसे में बिना अभियुक्ति की उपस्थिति के साक्ष्य की कार्रवाई शुरू की जाए। इसकी अगली तारीख पर 13 नवंबर 2024 से गवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed