फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegations of fighting for land, damaging tractor

Basti News: जमीन के लिए मारपीट, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त करने का आरोप

Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fighting for land, damaging tractor
पैकोलिया। चांदा बुजुर्ग गांव में खेत की जुताई-बुवाई करते वक्त मां-बेटे की पिटाई और ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


चांदा बुजुर्ग गांव निवासी संतराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपने खेत की जुताई-बुवाई कर रहे थे। पटीदार राजाराम, उनका पुत्र राजकुमार, पत्नी गौरा देवी और पुत्री पिंकी खेत में आए और गाली देने लगे। आरोप है कि उसे ईंट-पत्थर फेंककर मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां राजदेई को भी मारापीटा। इससे दोनों को चोटें आई हैं। ट्रैक्टर पर राजकुमार ने ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। चोटिल मां-बेटे को रविवार को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed