फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   all people was responsbility become daughter brave

बेटियों के लिए भयमुक्त माहौल बनाना सबकी जिम्मेदारी: सीओ

Wed, 22 Sep 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
all people was responsbility become daughter brave
बेटियों के लिए भयमुक्त माहौल बनाना सबकी जिम्मेदारी: सीओ
विज्ञापन

फोटो---
पुलिस की पाठशाला का हुआ आयोजन
- पग-पग पर संरक्षक की भूमिका में मिलेगी पुलिस मित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेटियां देश की अभिमान हैं। इनके लिए भय मुक्त माहौल बनाना सबकी जिम्मेदारी है। छात्राएं निश्चिंत होकर विद्यालय आए-जाएं, पुलिस मित्र संरक्षक की भूमिका में पग-पग पर मौजूद रहेगी।
यह कहना है पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह का। वह बुधवार को शहर के जीवीएम स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सीओ सिटी ने कहा कि छात्राएं घर से स्कूल के बीच खड़े असामाजिक तत्व पर नजर रखें। अपने और विद्यालय परिवार से समस्याएं साझा करें। पुलिस की एंटी रोमियो फोर्स भी मुस्तैद रहती है, जिस में तैनात महिला अधिकारी शिकायत को गोपनीय रखकर अवांछनीय तत्वों पर कार्रवाई करेंगी। यातायात निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि छात्राएं अपनी समस्या नजरअंदाज न करें। उन्हें हर हाल में जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाएं, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई कर असामाजिक तत्वों को दंडित किया जा सके। यही नहीं बेटियां अपने परिवार में लोगों को हेलमेट सीट बेल्ट और मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का समापन करते हुए कॉलेज के प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह एक बेहतरीन कार्यक्रम है जिसमें प्रतिभाग करने से बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्हें पुलिस अधिकारियों से मिलकर नारी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून की जानकारी होती है, जो आगे चलकर मददगार साबित होता है। कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबिल एकता सिंह, प्रिया सिंह, संध्या रानी, अंकिता मल्ल, कांस्टेबिल अरुण यादव, राम किशुन यादव, शारदा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-------
इनसेट
महिला सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद: भाग्यवती
महिला थाना अध्यक्ष भाग्यवती पांडे ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है शासन स्तर पर कई हेल्प नंबर उपलब्ध है जिन पर शिकायत दर्ज करा कर पुलिस का सहयोग छात्राओं को लेना चाहिए। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पुलिस पाठशाला से नारी सुरक्षा होगी मजबूत: निधि
एंटी रोमियो प्रभारी निधि यादव ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराया गया मंच नारी जागरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा छात्राओं को डायल 112, 1090 आदि के बारे में छात्राओं को जानकारी रखनी चाहिए। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है रखती है।
------------
अमर उजाला का सराहनीय कदम: शिया
जी वीएम की छात्रा सिया तिवारी कहती है कि पुलिस अधिकारियों से मिलकर अच्छा लगा अमर उजाला का यह सराहनीय कदम है इससे महिलाओं के बारे में बनाए गए कानून की जानकारी हुई और आत्मविश्वास बढ़ा महिला पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया हर परेशानी में वह साथ निभाएंगे।

-----------------
कार्यक्रम से छात्राओं का बढ़ा आत्मविश्वास: सोबिया
स्कूल की छात्रा सोविया खातून ने कहा की अमर उजाला फाउंडेशन के अंतर्गत आयोजित पुलिस की पाठशाला एक अच्छी पहल है इसे निरंतर आयोजित किया जाना आवश्यक है। इसमें महिलाओं के लिए बनाए गए कानून के बाबत करीने से जानकारी कराई गई। आपसी संवाद से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ गया है, जो आगे बढ़ने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed