{"_id":"658dbfbe5b08acb4c400d086","slug":"akshat-kalash-yatra-started-in-city-market-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9159-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर बाजार में निकली अक्षत कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर बाजार में निकली अक्षत कलश यात्रा
Fri, 29 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को निकाली गयी शोभा यात्रा।
अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा, पीला चावल बांट निमंत्रण दे रहे भक्त
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। अयोध्या में नव निर्मित भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए गांव-गांव जाकर धर्मप्रेमी लोगों को पीला चावल वितरित किया जा रहा है। इसी क्रम में अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत कलश की बृहस्पतिवार को कस्बे में शोभायात्रा निकली।
ग्रामीणों ने अक्षत कलश यात्रा की जगह-जगह आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में जुट जाने के लिए आह्वान किया गया। कलश यात्रा के साथ पूजित चावल के कलश शोभा यात्रा नगर पंचायत स्थित राजकोट दुर्गा मंदिर से निकली। शोभायात्रा का नगर पंचायत नगर बाजार लुंबिनी दुद्धी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर पर समापन हुआ। कस्बे में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ अक्षत कलश को लेकर भ्रमण किया। यह यात्रा जिस रास्ते से निकली वहां पर राम भक्तों ने पुष्प वर्षा एवं प्रभु श्रीराम की आरती की।
इस मौके पर संयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख व नगर पंचायत प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह, बृजेश गुप्ता, आशीष सिंह, दिलीप कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।