फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Advocate kidnapped... ran away when passersby raised alarm

Basti News: अधिवक्ता को अगवा किया...राहगीरों के शोर मचाने पर छोड़कर भागे

Fri, 06 Sep 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Advocate kidnapped... ran away when passersby raised alarm
- संतकबीरनगर के बनियाबारी निवासी अधिवक्ता के साथ हाईवे पर हुई वारदात
विज्ञापन




- कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन के पास मकान बनाकर रहते हैं अधिवक्ता प्रदीप पांडेय

संवाद न्यूज एजेंसी



मुंडेरवा (बस्ती)। कचहरी में जमीन विवाद के केस की पैरवी करने खलीलाबाद जा रहे अधिवक्ता को कार सवार चार लोगों ने मुंडेरवा थाने के खजौला परसा के पास असलहे के बल पर अगवा कर लिया। कार में बैठाकर हाईवे पर घुमाते रहे। इस दौरान मार-पीटकर नगदी छीन ली। शक होने पर राहगीरों ने शोर मचाया तो बदमाश अधिवक्ता को छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के बाद एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता से पूछताछ की।

कोतवाली संतकबीरनगर के बनियाबारी निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय बस्ती शहर के कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन में मकान बनवा कर रहते हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को अपने निजी मामले की पैरवी के लिए बाइक से खलीलाबाद जा रहे थे। फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के खझौला चौकी से आगे परसा मस्जिद के पास कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने असलहा सटा कर कार में बैठा लिया। कार में उन्हें मारा पीटा और नगदी भी छीन ली। अधिवक्ता का कहना है कि अपहर्ता उन्हें हाइवे पर घुमाते रहे। इसी दौरान किसी राहगीर ने उनकी हरकत देखकर शोर मचा दिया। जिससे अपहर्ता उन्हें वहीं छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन




अधिवक्ता ने बताया कि वह इतना डर गए थे कि जगह का नाम समझ नहीं पाए। फोन कर पुलिस को बुलाया और पुलिस घटनास्थल से बाइक बरामद कर अधिवक्ता को मुंडेरवा थाने ले गई। अधिवक्ता प्रदीप का आरोप है कि जिस मुकदमे की पैरवी के लिए वह संतकबीरनगर जा रहे थे, उसी से जुड़े लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। अधिवक्ता की तहरीर पर राकेश सिंह, विपुल राय व नीलेश पांडेय निवासी खलीलाबद संतकबीरनगर तथा एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। अधिवक्ता की खुद की जमीन का विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले खलीलाबाद कचहरी में उनके पिता से भी विवाद हुआ था। उसी सिलसिले में पैरवी करने खलीलाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed