{"_id":"5fa599bc8ebc3e9bea14f1a2","slug":"advocate-basti-news-gkp372328694","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के 30 प्रतिशत अधिवक्ता यूपी से : जानकी शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के 30 प्रतिशत अधिवक्ता यूपी से : जानकी शरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के 30 प्रतिशत अधिवक्ता यूपी से : जानकी शरण
सिविल बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
जिला जज ने कहा कि गरीबों की लाठी है न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को शुक्रवार समारोह पूर्वक पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
बार एसोसिएशन के सभागार के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय ने कहा कि पूरे देश के करीब 30 प्रतिशत अधिवक्ता उत्तर प्रदेश में हैं। यदि किसी अधिवक्ता का निधन होता है तो बार काउंसिल की ओर से परिजनों को पांच लाख रुपये का सहायता दी जाती है। इसके लिए उम्र की सीमा हटा दी गई है। गंभीर बीमारी से पीड़ित अधिवक्ताओं को अब 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना को नया कलेवर देने की तैयारी चल रही है। जिसके तहत अब अधिवक्ता को नकद आर्थिक सहायता न देकर उनका इलाज अस्पतालों में कराया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि व जिला जज अमरजीत त्रिपाठी ने कहा कि न्याय गरीबों की लाठी है। सभी को न्याय मिले यह एक जज का लक्ष्य होना चाहिए। सिविल बार में एक आधुनिक पुस्तकालय होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने बार काउंसिल अध्यक्ष से अपील की। बार काउंसिल सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल व राकेश पाठक ने कहा कि सरकारी योजनाओं में अधिवक्ताओं को लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए अधिवक्ताओं को संघर्ष करना होगा। सिविल बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष बद्री प्रसाद दूबे, महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए काम किया जाएगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद नारायण पांडेय, अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष शरद कुमार चतुर्वेदी, बामदेव मिश्र, चंद्र प्रकाश वर्मा, संयुक्त मंत्री आत्मा प्रसाद चौहान, विमलेंदु मणि त्रिपाठी, कृष्ण नारायण पांडेय, कोषाध्यक्ष अनिल दत्त चतुर्वेदी, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी राजेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, राजकुमार, राजीव गुप्ता, रण विजय सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी शैलेंद्र कुमार पाठक, शैलेश कुमार, अनमोल रत्न पांडेय, प्रशांत कुमार भारती, अरविंद कुमार दूबे, मस्तराम ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। संचालन चिंतामणि पांडेय ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी पृथ्वी पाल यादव, मुकेश सिंह, अब्दुल कयूम, वृजेश मणि त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, विनय कुमार जायसवाल व अधिवक्ता भारत भूषण वर्मा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, त्रिलोकी नाथ पांडेय, अयोध्या प्रसाद शुक्ला, जवाहर लाल मिश्र, टीएन लाल, राम कल्याण सिंह, राहत हुसैन, चंद्र भूषण मणि त्रिपाठी, राम सुरेश वर्मा, जेपी सिंह, जेपी चतुर्वेदी, अरविंद चौधरी, आनंद पांडेय, विवेक शुक्ला, निशांत पाठक, एसएन दूबे आदि मौजूद रहे।