फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   adopt positive approach

जीवन के प्रति रखें सकारात्मक दृष्टिकोण

Tue, 01 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में मंगलवार को आयोजित मनोवैज्ञानिक
विज्ञापन
परामर्श कार्यशाला में मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र गोरखपुर के मनोवैज्ञानिक कविराज ने कहा कि जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। सही दिशा में प्रयास जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी।

राज्य मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश के निदेशक आनंदकर पांडेय के निर्देश पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए गए।

मंडलीय मनोवैज्ञानिक कविराज ने कहा कि कठिन विषयों के अध्ययन में ज्यादा समय दें, याद की गई विषय वस्तु यदि भूल  जाती है तो हतोत्साहित न हो। भूलना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।

इसे दूर करने के लिए जरूरी है कि मौखिक पढ़ने की अपेक्षा बोलकर पढ़े, लिखकर अभ्यास करें। प्रधानाचार्य निलोफर उस्मानी ने कहा कि मनोविज्ञान केंद्र की पहल सराहनीय है।

इस दौरान छात्राएं नुजहत, सहेर फातमा, सोनिया गुप्ता, ज्योती अग्रहरि, बुशरा आदि ने मंडलीय मनोवैज्ञानिक से कुछ सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed