{"_id":"6a4eaaac4d66cad32e0fa94b","slug":"administration-on-alert-officials-inspected-the-event-venue-basti-news-c-207-1-bst1006-162012-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
विज्ञापन
हर्रैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को प्रस्तावित हर्रैया दौरा प्रशासन के लिए प्राथमिकता का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम को लेकर बीते कई दिनों से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का लगातार जमावड़ा लगा है। आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का अधिकारी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान तथा उपजिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, सीओ स्वर्णिमा सिंह सहित सभी प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमें यातायात व्यवस्था, वीआईपी मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल तथा हेलीपैड की तैयारियों का लगातार बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं। आपातकालीन सेवाओं, चिकित्सा दल, अग्निशमन विभाग और विद्युत आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, जनसुविधाओं तथा मीडिया के लिए निर्धारित स्थानों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि सीएम के सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।