{"_id":"690e521845ad4597770864ba","slug":"ad-health-inspected-the-womens-hospital-and-checked-the-facilities-basti-news-c-207-1-bst1001-147243-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एडी हेल्थ ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, जांचीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एडी हेल्थ ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, जांचीं सुविधाएं
Sat, 08 Nov 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल का निरीक्षण करते एडी हेल्थ डॉ. अश्वनी कुमार।
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को एडी हेल्थ डाॅ. अश्वनि कुमार पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का घंटों निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी। रोगियों से संवाद कर मिलने वाली सुविधाओं की तस्दीक की। मरीजों से यह भी पूछा कि बाहर की दवा या जांच लिखी जा रही है या नहीं।
रोगियों द्वारा बताया गया कि ज्यादातर अंदर से ही दवा लिखी जा रही है। अस्पताल भवन को जर्जर देख सीएमएस से उसके कायाकल्प के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। सीएमएस ने बताया कि प्रस्ताव जा चुका है। स्वीकृति होने का इंतजार है। ओपीडी, पैथाेलॉजी व अल्ट्रासाउंड के साथ वार्डों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। एडी हेल्थ सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे।
यहां चिकित्सकों से वार्ता किया। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। यहां डाॅ. विमल द्विवेदी से अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों की संख्या पूछी। इसके बाद पैथोलॉजी कक्ष में पहुंचे। एमडी पैथोलॉजिस्ट डाॅ. पीएल गुप्ता मौजूद मिले। संतोषजनक जवाब मिलने पर वह एसएनसीयू वार्ड पहुंचे, स्टाफ से पूछताछ की। नवजात के रख रखाव व उपचार से जुड़ी जानकारी ली।
विज्ञापन
संतोषजनक जवाब मिलने पर प्रसन्नता जताई। इसके बाद वार्डों में भर्ती रोगियों से वार्ता की। स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि नए अस्पताल भवन का प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति नहीं मिली है।
इस मौके पर डाॅ. सुंधाशु, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. संतोष, मैटर्न सीतारादेवी, स्टाफ नर्स बबिता मिश्रा, चंद्रकली आदि मौजूद रहे।