फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action will be taken against those who roam unnecessarily in the hot spot area

हॉटस्पॉट क्षेत्र में बेवजह घूमने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 17 Apr 2020 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who roam unnecessarily in the hot spot area
गांधीनगर में लोगों को घरों में रहने की हिदायत देते पुलिसकर्मी। - फोटो : BASTI
हॉटस्पॉट क्षेत्र में बेवजह घूमने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना वायरस के कारण हॉट स्पॉट तुरकहिया, मिल्लत नगर तथा गिदही खुर्द से बाहर निकलने वालों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई के निर्देश डीएम आशुतोष निरंजन ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर रहे थे। फीडबैक मिला कि हॉट स्पॉट एरिया से लोग बाहर निकल रहे हैं।
डीएम ने कहा कि हॉट स्पॉट एरिया में दूध, फल, सब्जी, खाद्यान्न, पका-पकाया भोजन, दवाएं पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। ऐसी स्थिति में बाहर निकल कर नागरिक लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे हैं। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक गली में फोर्स लगाई गई है। उनका दायित्व है कि वह लोगों को बाहर निकलने से रोकें। डीएम ने हॉट स्पॉट एरिया के बाहर एक कोटेदार की ओर से इस क्षेत्र के लोगों को फोन कर खाद्यान्न लेने के लिए बुलाने पर सख्त आपत्ति जताई। डीएसओ को निर्देश दिए कि कोटेदार से स्पष्टीकरण तलब किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल निगम तथा पंचायती राज विभाग को संयुक्त रूप से इंडिया मार्क-टू हैंडपंपों का सर्वेक्षण कर उन्हें ग्राम प्रधान के माध्यम से ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। 40 पाइप लाइन पेयजल योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें भी चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। पहली मई से प्रत्येक कार्ड पर एक किलो चना दाल उपलब्ध कराया जाना है। खाद्य एवं विपणन विभाग इसके पहले से तैयारी पूरी कर सुनिश्चित कर लें कि 30 अप्रैल तक कोटेदार इसका उठान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम विभाग को निर्देश दिए कि अगले तीन दिनों में अवशेष 2900 मजदूरों के खाते में एक हजार की धनराशि पहुंच जाए। श्रम अधिकारी ने बताया कि 22891 मजदूरों के खाते में यह धनराशि पहुंचा दी गई है। ये भी निर्देश दिए कि अन्य जनपदों के मजदूर जो इस जिले में हैं, उनकी सूची प्राप्त करें। ईंट-भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों का सर्वे कर अवगत कराएं कि वे यहां रुकना चाहते हैं या अपने जिले में जाना चाहते हैं। इस मौके पर सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, एडीएम रमेश चंद्र, सीएमओ डॉ. जे पी त्रिपाठी, डीएसओ रमन मिश्र, डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी, उप निदेशक कृषि की डॉ. संजय त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत संतोष कुमार, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed