फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action will be taken against the sale and storage of rat poison chemicals.

Basti News: चूहे मारने के केमिकल के विक्रय और भंडारण पर होगी कार्रवाई

Sat, 28 Feb 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the sale and storage of rat poison chemicals.
बस्ती। कृषि विभाग ने अपंजीकृत येलो फास्फोरस चूहा मार दवा (कृंतकनाशक) की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध कर दिया है। इसकी बिक्री किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी रत्नशंकर ओझा ने बताया कि अपर कृषि निदेशक कृषि रक्षा ने येलो फास्फोरस बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने के निर्देश दिए हैं। यह अपंजीकृत चूहा मार दवा है। इस पर उन्होंने सभी कीटनाशक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वह अपंजीकृत येलो फास्फोरस थ्री पर्सेंट पेस्ट का क्रय-विक्रय तत्काल बंद कर दें।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान पर उत्पाद की बिक्री अथवा भंडारण पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियमावली, 1971 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को केवल पंजीकृत एवं अनुमोदित कीटनाशकों की ही बिक्री करें।

मृतक मोहम्मद समीर। संवाद

मृतक मोहम्मद समीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed