फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action taken against two schools running without recognition

Basti News: बिना मान्यता के संचालित हो रहे दो विद्यालयों पर गिरी गाज

Sat, 09 Aug 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Action taken against two schools running without recognition
हर्रैया। क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित दो विद्यालयों पर कार्रवाई करते हुए बीईओ विजय आनंद ने बंद करा दिया। यहां के छात्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बिना मान्यता व नियम विरुद्ध शैक्षिक संस्थान संचालन किए जाने की शिकायतों का संज्ञान लेकर शुक्रवार को बीईओ के नेतृत्व में हुई कारवाई में गुरुकुल ज्ञान एकेडमी व आरएस साइंस एकेडमी को बंद कराया गया। बीईओ ने कहा कि बंद किए गए विद्यालयों के बच्चे निकटतम परिषदीय विद्यालयों में अपना प्रवेश लें। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यदि विद्यालय बंद कराने के बावजूद भविष्य में पुनः संचालित पाया गया तो जुर्माना लगाते हुए एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए संबंधित विद्यालय का संचालक जिम्मेदार होगा। बीईओ ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और यदि कोई विद्यालय संचालित पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed