फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   action on se

वसूली की खराब प्रगति पर नपे एसई 

Thu, 12 Jul 2018 11:49 PM IST
basti
basti Updated Thu, 12 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
action on se
बैठक करते निदेशक विद्युत वितरण निगम। - फोटो : amar ujala
बस्ती। शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत वसूली की समीक्षा में मंडल फिसड्डी साबित हुआ। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रबंध निदेशक विद्युत वितरण निगम अतुल निगम ने अधीक्षण अभियंता बी प्रसाद पर गाज गिरा दी। उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर उनके स्थान पर अधीक्षक अभियंता माध्यमिक कार्य मंडल शिव कुमार सरोज को तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रबंध निदेशक बस्ती पहुंचे। इसके बाद मुख्य अभियंता कार्यालय में तीनों जिलों के अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ के कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक ली। करीब तीन घंटे तक चले मैराथन समीक्षा बैठक में एमडी ने अभियंताओं को खूब फटकार लगाई। वसूली की जानकारी देते हुए कहा कि निगम 4.32 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीद कर मात्र 1.19 रुपये वसूली कर रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं है। इसके लिए अधीक्षक अभियंता बी प्रसाद को दोषी करार देते हुए उन्हें प्रशासनिक आधार पर संबद्ध कर दिया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि सौभाग्य योजना में 14 जुलाई को जोन में 11 हजार कनेक्शन दिए जाने हैं। इसकी पूरी तैयारी की जाए। यह भी कहा कि अब तक जितने कनेक्शन इस योजना में बांटे गए हैं उनका भौतिक सत्यापन समिति करेगी। यदि कहीं कोई अपात्र योजना से लाभान्वित पाया गया तो संबंधित पर कार्रवाई तय है। उन्होंने तीनों जिलों के अधिशासी अभियंताओं के कार्यों पर भी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि यदि राजस्व वसूली में ढिलाई पाई गई तो जिम्मेदारों को नाप दिया जाएगा।  
विज्ञापन

इस मौके पर प्रबंधक निदेशक के साथ निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन एके कोहली, मुख्य अभियंता वाणिज्य एसएस शर्मा, मुख्य अभियंता वितरण इं. ओपी यादव, अधिशासी अभियंता एके सिंह, छोटे लाल, हेमंत सिंह, एसडीओ मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, रामशब्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed