फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Achievements reported by Choupal

चौपाल लगाकर बताई उपलब्धियां

Thu, 02 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 02 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Achievements reported by Choupal
चौपाल लगाई। - फोटो : अमर उजाला
 मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर भारत उदय से ग्राम उदय अभियान के तहत बुधवार को भी भाजपा नेताओं ने गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता अभिषेक पाल की ओर से सदर विधान सभा के पोखरभिटवा, भौरा, सिकराबरगाह, भैसापाड़े गांव में चौपाल लगाकर मोदी सरकार की ओर से शुरू की गई विकास परक योजनाओं प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या  समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत  अभियान, किसान विकास पत्र, बेटी वचाओं, वेटी पढाओं योजना, दीनदयाल  उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, फ्री रसोई गैस हेतु उज्जवला योजना सहित तमाम  योजनाओं की जानकारी ग्रामीणो को दी। अभिषेक पाल ने लोगो का आह्वान करते हुए कहा कि जनता ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई तो मुंडेरवा मिल अवश्य चालू होगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता  उमेश श्रीवास्तव, प्रकाश पाल विजय प्रताप सिंह ,संदीप,  गुड्डू चौधरी, रमेशचन्द सोनी, सुरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र चौधरी, राजू  सोनी, अवधेश मौर्या, राजाराम चौधरी, इन्द्रभान वरूण सहित अन्य लोग मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में भाजपा नेता अनूप खरे ने साऊंघाट विकास खण्ड के करमा  महंथ गांव में बुधवार को चौपाल लगाकर लोगों को केन्द्र सरकार के  कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने दो  वर्ष के भीतर लोगों में भरोसा पैदा किया है। भाजपा नेता ने कहा  कि लम्बे अरसे से देश पर कांग्रेस का कुशासन रहा और स्थितियों को बदलने में  थोड़ा वक्त लग रहा है। भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर जनता  का भरोसा जीता है। कृषि क्षेत्र के विकास के लिये फसल बीमा योजना, गरीबों  के उत्थान हेतु जन धन योजना आदि की शुरूआत किया है जिससे लोगों को बड़ा  फायदा होगा। 

इस मौके पर सत्येन्द्र पाण्डेय, मिथलेश, विवेक मिश्र, रामकेवल, गयाराम,  रामशव्द, सोनू, राम प्रकाश, शिवगुलाम, राम आसरे, विश्वम्भर,  विनोद, रामकेवल, गयाराम, लल्लन, रामनवल, रामनोहर, मेढई, भगवानदीन, जोखू,  रामनाथ, शुभावती, कमला प्रसाद, चन्द्रपाल, भागीरथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed