{"_id":"6507586c0b282cf7bc011b47","slug":"accused-of-stomping-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4486-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किसान से 50 हजार की टप्पेबाजी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किसान से 50 हजार की टप्पेबाजी करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 18 Sep 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
लालगंज पुल के पास 25 जुलाई को हुई थी टप्पेबाजी
तमंचा और तीन हजार रुपये बरामद, बैंक खाते में मिले 30 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी, बस्ती। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे किसान से 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी करने के आरोपी को लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए। उसके बैंक खाते में 30 हजार रुपये जमा पाए गए। खाते को पुलिस ने सीज करा दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि बाकी रकम उससे खर्च हो गई।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थानाक्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी किसान राम तीरथ का लालगंज के बड़ौदा यूपी बैंक शाखा में खाता है। 25 जुलाई को वह किसी जरूरत के लिए खाते से 50 हजार रुपये निकाले। वहां से साइकिल से गांव पृथ्वी पुर जा रहे थे। लालगंज बाजार के पुल के उस पार रविदास मंदिर के पास पहुंचने पर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। राम तीरथ को रोककर नीली शर्ट पहने एक युवक ने कहा कि आपके 50 हजार रुपये में से कुछ नोट नकली हैं। मैनेजर साहब ने बुलाने को भेजा है। वहां आपकी नोट बदलकर दूसरी नोट दे दी जाएगी।
बातों में फंसाकर पासबुक और रुपये उन युवकों ने ले लिए और पीछे-पीछे बैंक आने को कहा। साइकिल से राम तीरथ उसके पीछे-पीछे चल रहे थे। कुछ देर बाद बाइक सवार ओझल हो गए। बैंक पहुंचे तो पता चला कि वह बाइक सवार ठगी करके भाग निकले। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि एसओजी के सहयोग से लालगंज से बानपुर मोड़ के पुलिया के पास से विजय प्रताप यादव निवासी खरुवईया थाना राजे सुल्तानपुर जनपद आंबेडकर नगर को गिरफ्तार किया गया। उसके साथी की पुलिस को तलाश है।