फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of sexually exploiting a woman by promising a job

Basti News: नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexually exploiting a woman by promising a job
विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। छावनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महिला ने तहरीर में बताया है कि करीब छह माह पहले उसके मोबाइल पर छावनी क्षेत्र के रहने वाले आरोपी राजेश चौहान का फोन आया। इसके बाद वह अक्सर फोन कर चिकनी-चुपड़ी बातें करने लगा। अश्लील बात कर वह यौन संंबंध बनाने की मांग करने लगा। महिला ने इन्कार कर बात करना बंद कर दिया। कुछ दिन बाद राजेश ने फिर फोन कर उसे अयोध्या शहर में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। बताया कि अयोध्या में उसका मकान भी है। यहां रहने की कोई परेशानी नहीं होगी।
आरोप है कि नौकरी दिलाने के बहाने चार अगस्त 2024 की रात में उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। दूसरे दिन अपने सारे गहने आदि लेकर उसके साथ चलने के लिए कहा तो मना कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर वह कहना नहीं मानेगी तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।
विज्ञापन

इस डर से पांच अगस्त 2024 की शाम गहने और नकदी लेकर राजेश के साथ चली गई। अयोध्या में लेकर जाकर उसने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। 14 अगस्त की रात में अयोध्या शहर से बाहर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद शिकायत करने पर वह उन्हें व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। डर वश वह मायके में रह रही है। छावनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी राजेश चौहान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed