फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of luring a child and committing misconduct

Basti News: बालक को फुसलाकर कुकर्म का आरोप

Thu, 19 Jun 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 19 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of luring a child and committing misconduct
दुबौलिया। आठ वर्षीय बालक को बहला-फुसलाकर कुकर्म की वारदात सामने आई है। पीड़ित की मां की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अमर राजभर के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वालीं शिकायतकर्ता महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनका आठ साल का बेटा 14 जून को गांव में ही खेल रहा था। आरोप है कि उनके गांव का ही रहने वाला आरोपी अमर राजभर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर किराने की दुकान से कुछ दूर खाली सूनसान स्थान पर मुर्गी फार्म के पास लेकर चला गया। यहां बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जब बालक रोने लगा तो वहां से आरोपी अमर राजभर भाग गया। वहां से बालक किसी तरह अपने घर तक पहुंचा। दर्द से बेहाल होने पर उसने अपनी मां को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमर राजभर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed