फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of kidnapping and raping a teenager

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप

Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a teenager
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन

महिला ने झाड़फूंक के नाम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया
बस्ती। किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि एक अन्य मामले में महिला ने झाड़फूंक के नाम पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामलों में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

लालगंज थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेटी को इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक 29 सितंबर को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। घरवालों को जब युवक पर शक हुआ और उसके घर पूछताछ करने गए तो उसके माता-पिता ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने बेटी को आरोपित के घर से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपित समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, कलवारी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 33 वर्षीय बहन को गांव के रहने वाले दो लोगों ने जबरदस्ती शराब पिला दिया। इसके बाद भूत भगाने के बहाने झाड़फूंक के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed