{"_id":"61a1250bf6c1ba43c66f8f93","slug":"accused-of-culpable-homicide-arrested-basti-news-gkp41774447","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या का 25 हजार का ईनामी वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्या का 25 हजार का ईनामी वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या का आरोपित गिरफ्तार
25 हजार रुपये का था इनाम घोषित
बस्ती। कहासुनी के दौरान मारपीट में हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये इनामी आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रौतापार ब्लॉक रोड निवासी आरोपित सौम्य चौधरी को शुक्रवार को दोपहर बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
लकड़ी का काम करने वाले कोतवाली क्षेत्र के रौतापार निवासी रामसुभावन शर्मा का 23 वर्षीय बेटा राजेंद्र शर्मा 20 अक्टूबर की देर शाम ब्लॉक रोड स्थित एक किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। पहले ही पकड़े जा चुके आरोपी सायम चौधरी ने पुलिस को बताया था कि राजेंद्र उसकी दुकान पर उधार में सिगरेट मांगने आया था। देने से मना कर दिया तो कहासुनी करने लगा। तब वह और बड़े भाई सौम्य चौधरी गुस्से में डंडे से उसे मारापीटा था। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया था। पुलिस ने राजेंद्र के पिता की तहरीर पर सायम चौधरी व एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था।