फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of attempting to rape and assault a girl arrested

युवती से दुष्कर्म का प्रयास और हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Nov 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Accused of attempting to rape and assault a girl arrested
युवती से दुष्कर्म का प्रयास और हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र में फोरलेन के पास 10 दिन पहले भैंस चराने गई युवती से दुष्कर्म का प्रयास और उस पर हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया है।
आरोपी अभय पांडेय उर्फ करिया, निवासी बड़हर कला, थाना हर्रैया को बृहस्पतिवार को रामजानकी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि गांजा के नशे में उसने यह कृत्य किया।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में बताया कि आरोपी गांजा पीने का आदी है। 31 अक्तूबर को घटना के दिन भी गांजा पीने के बाद डुहवा मिश्र जाने वाली नहर से होते हुए आ रहा था। तभी एक युवती भैंस चराते हुए मिली। आरोपी ने उससे पूछा कि भैंस मारती तो नहीं है। युवती ने उसे कोई जवाब नहीं दिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसे गांजा का नशा काफी चढ़ गया था। ऐसे में उसने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती अचेत हो गई थी। उसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मामले में छानबीन बढ़ने और पुलिस अधिकारियों के लगातार दौरे से आरोपी डरकर घर वालों से कमाने जाने की बात बता कर अयोध्या से ट्रेन पकड़ी और दिल्ली चला गया। तीन-चार दिन बाद उसे लगा कि अब मामला शांत हो गया होगा तो दोबारा गांव चला आया। यहां पुलिस की गतिविधि काफी तेज देख बृहस्पतिवार को वह फिर दिल्ली जाने के लिए निकला। इधर सूचना पाकर एसओ दुर्गेश पांडेय, एसआई वीरेंद्र यादव की टीम ने उसे रास्ते से पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि आसपास के गांवों में पूछताछ और पीड़िता के बताए हुलिया के आधार पर संदेह हुआ। इसी बीच उसके घर छोड़कर भागने के कारण संदेह और भी गहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed