फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident my maut

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 02 Jun 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
accident my maut
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

गोटवा बाजार(बस्ती)। नगर थानाक्षेत्र स्थित फुटहिया ओवरब्रिज के पास कप्तानगंज की ओर से बस्ती जा रहा बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।

कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी पंकज पुत्र बाबूराम किसी कार्य से बाइक से कप्तानगंज से बस्ती जा रहे थे। अभी वह फुटहिया ओवरब्रिज के आखिरी छोर पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को रौंद दिया। घटना स्थल से कुछ दूर ही फुटहिया पुलिस चौकी पर मौजूद सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा फुटहिया चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा तक बात पहुंची तो वे मौके पर पहुंच गए। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड तथा वोटर आईडी कार्ड से उसकी पहचान हुई। पहचान होते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को संपर्क साध कर घटना की सूचना दी। सीओ ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed