अभाविप बनाएगी 25 हजार नए सदस्य
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी के सदस्यता अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को कार्यशाला हुई। दो सत्रों में आयोजित कार्यशाला के प्रथम सत्र में प्रवासी कार्यकर्ता व प्रमुख वक्ताओं ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण किया गया। कार्यशाला में प्रवासी कार्यकर्ता स्टूडेंट फॉर डेवलेपमेंट के संयोजक माधवेंद्र तिवारी बताया कि विद्यार्थी परिषद की सदस्यता हर साल आयोजित किया जाता है। परिषद के सदस्य क्रियाशील होने चाहिए। यह हमारी पहली प्राथमिकता है। विभाग प्रमुख जितेंद्र शाही ने बताया कि इस बार 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यशाला को विभाग संगठन मंत्री शिवानंद व जिला प्रमुख डॉ. विजय शुक्ला ने भी संबोधित किया। मौके पर अखिलेश सिंह, अर्षित जायसवाल, आनंद शुक्ला, शुभम कुमार, बृजभूषण, अमित पटेल, अंबुज पटेल आदि मौजूद रहे।