फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Abstain from civil court proceedings

Basti News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 20 Feb 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Abstain from civil court proceedings
- प्रशासन पर दबाव बनाकर हड़ताल खत्म कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- जनपद न्यायालय के गेट नंबर दो पर किया विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन सभागार में संयुक्त बार के आमसभा की बैठक सोमवार को हुई। सोमवार को अधिवक्ता राजस्व व सिविल न्यायालयों के कार्यों से विरत रहे। जनपद न्यायालय के गेट नंबर दो पर इकट्ठा हुए अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संगठनों का आरोप है कि डीएम की ओर से अधीनस्थ अधिकारियों पर दबाव डालकर मुकदमों में अवैधानिक व अनियमित कार्रवाई करा रहे हैं। इससे वादकारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री दयाशंकर दुबे व जनपद बार के महामंत्री रविशंकर शुक्ल की पीछे पुलिस तथा एलआईयू की टीम लगाई गई है। प्रशासन डराकर हड़ताल को समाप्त कराने का प्रयास कर रहा है। अधिवक्ता किसी दबाव में नहीं आने वाले हैं। अभी तक राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार किया जा रहा था, लेकिन अब सिविल न्यायालयों के कार्यों से भी अधिवक्ता विरत रहेंगे। सोमवार को दोनों न्यायालयों का अधिवक्ताओं ने विरोध किया। मौके पर अजय प्रताप सिंह, शेषनाथ पाठक, रक्षाराम शुक्ल, वामदेव मिश्र, टीएन लाल, महेश कुमार श्रीवास्तव, जवाहर लाल मिश्र, गोपेंद्र गुप्ता अग्रहरि, विमलेदुमणि त्रिपाठी, राम विनय शुक्ल, शिवाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed