फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   About 28 thousand consumers are troubled by wrong bills

Basti News: करीब 28 हजार उपभोक्ता गलत बिल से परेशान

Wed, 10 Apr 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
About 28 thousand consumers are troubled by wrong bills
बस्ती। जनपद के करीब 28 हजार बिजली उपभोक्ताओं को मासिक बिल में खामियों का सामना करना पड़ रहा है। इनके बिजली बिल रीडिंग डिफेक्ट (आरडीएफ) व इंस्ट्रूमेंट डिफेक्ट (आईडीएफ) श्रेणी में बनाए जा रहे हैं। इसे ठीक कराने के लिए वह विद्युत निगम के कार्यालय में अभियंताओं के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम उपभोक्ताओं के मासिक बिल को त्रुटि रहित बनाने के लिए तमाम शिकायत निवारण शिविर का आयोजन करता रहता है। इसके बाद भी बिल व बिलिंग व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मियों की लापरवाही के चलते उपभोक्ता अभियंताओं के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता राम बुझारत ने बताया कि आरडीएफ व आईडीएफ श्रेणी के बिल को अभियान चलाकर ठीक कराया जा रहा है। अगले हफ्ते तक इसे शून्य कर देने का लक्ष्य अभियंताओं को दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed